
Garlic Side Effects: लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन खाने के क्या हैं नुकसान?
लहसुन खाने के नुकसान
Garlic Side Effects: भारतीय किचन में लहसुन का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। मसालों के रूप में इसका इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दी-जुकाम और संक्रमण जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में लहसुन का इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है? जी हां, अगर आप जरूरत से अधिक लहसुन खाते हैं तो इससे पाचन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं लहसुन खाने से सेहत को होने वाले नुकसान (Lahsun Khane ke nuksan) क्या हैं?
लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान
अधिक मात्रा में लहसुन खाने से आपके लिवर को भी नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। लिवर में अधिक गंदगी जमा होने की वजह से लिवर की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही इसके कार्य क्षमता पर असर पड़ने लगता है।
लो ब्लड प्रेशर
लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से काफी चक्कर आ सकता है। दरअसल, लहसुन में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का गुण होता है। ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाओं के साथ इसका सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर काफी डाउन हो सकता है।
उल्टी-दस्त की परेशानी
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से आपको उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। कुछ रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इससे आपके पेट में जलन, उल्टी, दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। दरअसल, लहसुन में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो जीईआरडी (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) का कारण बन सकता है। इसलिए लहसुन का सेवन खाली पेट या फिर अधिक मात्रा में न करें।
सीने में हो सकता है जलन
जरूरत से अधिक लहसुन का सेवन करने से आपको हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है, जो सीने में जलन का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी है तो लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
ब्लीडिंग की समस्या
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या भी बढ़ सकती है। दरअसल, लहसुन में खून को पतला करने का गुण होता है। ऐसे में अगर आप खून पतला करने वाली दवाओं के साथ इसका सेवन करते हैं तो इससे हैवी ब्लीडिंग की परेशानी हो सकती है।
यदि आपको कोई चिंता या प्रश्न है तो आप हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श कर सकते हैं और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं!